रायगढ़। भगवान वेद व्यास ने वेद को चार भागों में विभाजित कर जनसाधारण के लिए बनाया था। उनके जन्मदिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में आदि काल से मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय लोचन नगर रायगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व के साथ गुरु पूजन समारोह आयोजित किया गया।यह समारोह विद्यालय के सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन भैया अभिषेक तिवारी एवं अनिकेत कंवर ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथि के रुप में अंजनी श्रीवास्तव, लोचन प्रसाद पटेल एवं आशा साहू जी के द्वारा भगवान वेद व्यास, सरस्वती माता, ओम एवं भारत माता के छायाचित्रों के समक्ष पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर किया गया साथ ही मंचीय परिपाटी का पालन करते हुए अतिथियों एवं गुरुजनों का तिलक वंदन कर पुष्प वर्षा कर पूजन किया।इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुरु वंदना एवं गुरु महिमा के श्लोकों, दोहों तथा कविताओं का गायन कर भगवान वेद व्यास के जीवनवृत्त एवं उनके प्रेरक प्रसंग का विस्तार से अनेक भैया/बहिनों सरल और सुगम शब्दों में सुनाया।

इसके बाद अंजनी श्रीवास्तव ने लघु कथा के माध्यम से भगवान वेद व्यास के जीवन के पहलुओं पर प्रकाश डाला वहीं लोचन प्रसाद पटेल जी ने हमारे जीवन में गुरु महत्व और चतुर्मुखी विकास में योगदान को बताया। शुभाशीष प्रदान करते हुए गुरु के वचनों का पूर्णनिष्ठा से पालन करने का संकल्प कररवाया। साथ ही कल्याण मंत्र के साथ उत्सव का समापन हुआ। इस समारोह का समस्त दायित्व नवम् एवं दशम् के भैया/बहिनों ने निभाया है। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार विभाग के प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने दी है।
