सारंगढ़/कोसीर । कोसीर मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में अव्वल आकर गाँव का मान रखा । सरस्वती शिशु मंदिर कोसीर अंचल की सबसे पुरानी संस्था रही है जहां आस -पास गाँव के विद्यार्थी अध्ययन करते हैं । ग्रामीण परिवेश में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन की अवश्यकता बहुत अधिक होती है । परिवार से और स्कूल से अच्छी मार्गदर्शन प्राप्त हो तो गाँव के विद्यार्थी भी आगे बढ़ सकते हैं ।2023 कि बोर्ड परीक्षा में 14 विद्यार्थी अव्वल रहे जिसमें प्रमुख रूप से करुणा यादव 82.83 % ,चंद्रकांत अनन्त 82. 83 %,संदीप जांगडे 77 % वही विकास ,खुशबू बनज , दीप्ती रत्नाकर ,शशिकांत ,भारती जायसवाल अव्वल रहे ।
3 Less than a minute




