रायगढ़

निगम में गुटीय लड़ाई से जनहित के कार्य प्रभावित: उमेश अग्रवाल

जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस की गुटीय लड़ाई से जनहित के मुद्दे पीछे छूटे, गुटबाजी को लेकर विधायक प्रकाश नायक का मौन आश्चर्य जनक

रायगढ़। निगम में महापौर सभापति के मध्य चल रही नूरा कुश्ती की मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा स्थानीय विधायक प्रकाश नायक को आम जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आपसी लड़ाई की वजह से जन हित से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे है।भाजपा नेता आरोप लगाते हुए कहा नगर निगम कांग्रेसियों की लड़ाई का अखाड़ा बन गया है।

स्थानीय विधायक प्रकाश नायक जनता के सुख दुख में शामिल होने का दावा करते है लेकिन निगम में चल रही पार्षदों के खीच तान के रोकने मे असफल साबित हुए है। वार्ड नंबर 27 के उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार का जिक्र करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा आम जनता का मोह कांग्रेस से भंग ही चुका है।

आम जनता ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताया लेकिन जनहित का काम करने की बजाय कांग्रेसी आपस में लड़ाई करने में जुटे हुए है।नगर निगम में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है। गुटीय लड़ाई की वजह से अधिकारी ठेकेदार काम करने में रुचि नही दिखा रहे है।भाजपा पार्षद वाले वार्डो में अधिक राशि खर्च किए जाने के आरोप को मिथ्या बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा सरकार का खजाना खाली है और विकास कार्यों के लिए सरकार के पास न ही पैसे है और नही इच्छा शक्ति है। प्रदेश के मुखिया घोटाले करने में व्यस्त है और स्थानीय स्तर पर कांग्रेसी एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हुए है।आम जनता के हितो से कांग्रेस को कोई सरोकार नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button