चक्रवात के चलते रायगढ़ में शुक्रवार को भी स्कूल बंद, आदेश जारी

रायगढ़ समेत चार जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट

रायगढ़ । चक्रवात ‘अर्नब’ का असर रायगढ़ जिले में दिखाई दे रहा है। 28 अक्टूबर से जारी बारिश के बीच 29 अक्टूबर को भी सुबह से लगातार पानी गिर रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश एक दिन और बढ़ा दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को नया आदेश जारी कर शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।

आदेश जिला कलेक्टर के अनुमोदन से जारी किया गया है।प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के स्कूल बंदजिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेश के अनुसार, 30 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश में चक्रवाती तूफान और अति वर्षा के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिए जाने का उल्लेख है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।चार जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट29 अक्टूबर को प्राप्त मौसम संबंधी संदेश के अनुसार, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जिले में लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग की इस चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्कजिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सहायता और आपात स्थिति में सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 07762-223750 जारी किया है।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां रखने, निचले और जलभराव वाले इलाकों पर निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से नदी-नालों और रपटों के पास जाने से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *