सारंगढ़ - बिलाईगढ़

एक दिवसीय रामकथा में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े, प्रसिद्ध सकीर्तन मानस गायक कामता प्रसाद शरण ने श्री राम कथा का कर सभी को किया भावविभोर

सारंगढ़। ग्राम तेंदुआ में भव्य एक दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया जिसमें श्री कामता प्रसाद शरण जय गुरुदेव सकीरतन मानस परिवार की मनमोहक प्रस्तुति हुई इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ विशिष्ट अतिथि अरुण मालाकार युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीता चिंता पटेल जिला पंचायत सदस्य, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,अजय बंजारे,महेंद्र गुप्ता राजीव मितान क्लब समन्वयक,विजय विक्की पटेल उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, जनपद सदस्य नरेश चौहान, रोहित महिलाने,संतराम पटेल सरपंच अमलीपाली ब,गौरी चंद्रा,सनत चंद्रा,राजेश ,जितेंद्र चंद्रा,गोल्डी लहरे शामिल हुए जहां आयोजन समिति ने समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तत्पश्चात अतिथियों ने प्रसिद्ध सकीर्तन मानस गायक श्री कामता प्रसाद शरण का पुष्प हार से स्वागत किया।

इसी कड़ी में और राम कथा का आनंद लिए आगे अंतिम में कार्यक्रम को विधायक उतरी जांगड़े ने संबोधित किया और और प्रसिद्ध मानस गायक श्री कामता प्रसाद शरण जी का सारंगढ़ की पावन धरा में स्वागत अभिनंदन करते हुए इस आयोजन के लिए आयोजक परिवार को बधाई और शुभकामना देती हूं एवं सभी की मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान श्री राम जी से प्रार्थना करती हूं आगे उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आपके गांव में श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जिसमें आप सब बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित हैं चूंकि हम लोग को कार्यक्रम में आने में देर हो गई उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं इसी तरह आप सब का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे यही कामना करती हूं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन व आसपास के ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button