मिनी माता चौक में जिला भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकताओं के साथ सुना सौ वा एपिसोड
रायगढ़ । प्रधान मंत्री मोदी जी के द्वारा दस वर्ष पूर्व शुरू की गई मन की बात से सत्ता और आम आदमी के मध्य दूरी कम हुई उक्त बाते जिला भाजपा अध्यक्ष ने मिनी माता चौक के कार्यकर्ताओ के साथ सौ वे एपिसोड को सुनने के दौरान कही। भाजपा नेता ने कहा सत्तर सालो के दौरान आम आदमी की आवाज नक्कार खाने में तूती बनकर रह गई थी लेकिन आम आदमी के एक वोट ने पूर्ण बहुमत के जरिए पूरा परिदृश्य की बदल दिया।आज आम आदमी की बात सुनी जाती है और उसके जरिए ही मन की बात की जाती है।

मन की बात को लेकर विपक्ष कटाक्ष करता रहा दरअसल मन की बात जनता के दिल की आवाज है। सरकार और आम आदमी के मध्य संवाद से देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ है। 3 अक्टूबर 2014 में रेडियो के जरिए मोदी जी ने मन की बात का सफर शुरू हुआ नौ वर्ष बाद 30 अप्रैल 2023 को इसक अभियान का शतक पूरा हुआ।इस शकतकीय यात्रा के दौरान सत्ता की पिच पर जमे रहते हुए उन्होंने यह प्रमाणित किया कि देश की जनता से सीधा संवाद करने के लिए वे सदैव तत्पर रहते है। पहले आम जनता से सुझावों विचारो और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी आमंत्रित करना फिर उनके से प्रभावपूर्ण कार्यों का चयन कर उनकी सराहना करते हुए जनता को अवगत कराना ताकि हर देश वासी उनके कार्यों से प्रेरित हो सके।
मोदी जी मन की बात के जरिए देश की समस्याओं को समझ कर इसे हर संभव दूर करते है। देश की आबादी की 65% जनता इस कार्यक्रम को सुनना पसंद करती है।सौ करोड़ लोग इस आयोजन को कभी न कभी सुन चुके है। 22 भारतीय भाषाओ के अलावा, फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, फारसी और स्वाहिली जैसे 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। साथ ही इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के पास 100 से अधिक केंद्रों द्वारा किया जाता है।
