शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते बल्कि संस्कार व व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं: प्रदीप कुमार


रायगढ़। देश के प्रथम राष्ट्रपति सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन का जन्म दिन ओपी जिंदल स्कूल राबो में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में ओपी जिंदल स्कूल राबो के अलावा सीएसआर के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय कोचिंग सेंटर के शिक्षक भी शामिल हुए। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का होंगे का जेपीएल द्वारा पेन और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।


5सिंतबर को आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में नृत्य, गीत व भाषण प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपने समर्पण को प्रस्तुत किया। इसके बाद ओपी जिंदल स्कूल राबो के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं रहते , बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, अनुशासन एवं उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वेसदैव ही अपने शिक्षकों का सम्मान करें। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा, दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके विचारों ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसीलिए शिक्षा जन्म दिवस 5 सिंतंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का पेन व गिफ्ट देकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *