जन स्वास्थ्य सेवा के 10 वर्ष पूरे : शिव हॉस्पिटल और शिव शक्ति मेडिकल स्टोर्स ने बनाया भरोसे का मुकाम

रायगढ़। रायगढ़ के जूट मिल रोड, ओवरब्रिज के सामने स्थित शिव हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर एवं शिव शक्ति मेडिकल स्टोर्स ने जन स्वास्थ्य सेवा के 10 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। 04 सितंबर 2016 को एक क्लिनिक, पैथोलॉजी लैब, मेडिकल स्टोर और 4 बिस्तरों वाले डे-केयर सेंटर के रूप में शुरू हुआ यह स्वास्थ्य केंद्र समय के साथ विस्तार करते हुए 30 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित हो चुका है। शुरुआत से ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार उपलब्ध कराने के प्रयासों के चलते अस्पताल ने रायगढ़ नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।

अस्पताल के संचालक डॉक्टर शलभ अग्रवाल मेडिकल स्पेशलिस्ट हैं। वे मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, गंभीर संक्रामक रोग, मस्तिष्क संबंधी रोग, उदर संबंधी बीमारियों, किडनी संबंधी रोग, गुप्त रोग, गठिया एवं वात रोग तथा मानसिक रोगों के उपचार से जुड़े हैं। अस्पताल में फुली ऑटोमेटिक मशीनों से युक्त पैथोलॉजी लैब, 24 घंटे आपातकालीन भर्ती, 24 घंटे मेडिकल स्टोर, सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थिएटर, वेंटिलेटर सहित आधुनिक आईसीयू, डीलक्स रूम, जनरल वार्ड और सेमी-प्राइवेट रूम की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा एक्स-रे, ऑडियोमेट्री, स्पाइरोमीटर और ईसीजी जैसी जांच सुविधाएं भी यहां उपलब्ध हैं। प्रत्येक बिस्तर तक ऑक्सीजन लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां विभिन्न प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी के उपचार के साथ जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग संबंधी सर्जरी तथा अस्थि रोग संबंधी सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है। इन सेवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कार्यरत है। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा आने वाले समय में बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 50 करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

10 वर्ष की स्वास्थ्य सेवा यात्रा पूरी होने पर डॉक्टर शलभ अग्रवाल ने रायगढ़ नगर एवं अंचल की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *