विहिप एवम जिला भाजपा ने मिलकर विरोध स्वरूप किया था शांति पूर्ण बंद का आह्वान
रायगढ़ : साजा में हिंदू युवक की निर्मम हत्या की लेकर विहिप द्वारा बंद के आह्वान पर आज जिला भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों एवम विहिप से जुड़े कार्यकर्ताओ ने रायगढ़ के प्रतिष्ठानों से विरोध स्वरूप बंद करने का विनम्र आग्रह किया l जिसे आशा तीत सफलता मिली।
आज प्रातः 7 बजे गांधी गंज स्थित राम मंदिर में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल विहिप संयोजक बजरंग अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला एवं विवेक रंजन सिन्हा पूर्व सभापति सुरेश गोयल , जिला उपाध्यक्ष भाजपा कौशलेश मिश्रा, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कातोरे , जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा गौतम चौधरी , जिला कार्यसमिति सुरेंद्र पाडेय , विनय दुबे , शहर महामंत्री सुमित शर्मा , अनिल कटियार , भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष मितेश शर्मा , दक्षिण मंडल अध्यक्ष भाजयुमो शैलेश माली, महामंत्री सतनाम सिंह , महामंत्री सुजीत लहरे , हेमकांत साहू , उपाध्यक्ष अभिलाष कछवाहा , उपाध्यक्ष अंकुर गोरख , राजदीप सयाल , ओमकार तिवारी की मौजूदगी में भूपेश सरकार की तुष्टिकरण नीतियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। इसके बाद अलग अलग जोन में नगर बंद की अपील करने हेतु टोलियां निकली और शांति पूर्ण नगर बंद करवाया। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवम विहिप संयोजक बजरंग अग्रवाल ने जारी संयुक्त बयान में कहा भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या भूपेश सरकार की तुष्टिकरण नीतियों का परिणाम है। नेता द्वय ने भूपेश सरकार से सवाल पूछा कि आखिर युवा भुनेश्वर साहू को खोने वाले उस मां बाप का कसूर क्या था ? क्या जिहादियों के द्वारा मारे जाने के लिए ही उसकी मां ने बेटे नौ माह अपने कोख में पाला था।
भूपेश सरकार यह बताए कि प्रदेश में हिंदुओं की जलती हुई चिता का जिम्मेदार आखिर कौन है ? शांति के टापू छत्तीसगढ़ में हिंदुओं पर कहर बरसाने वाली जिहादियों को प्रदेश में किसने पनाह दी। जिहादियों को भूपेश सरकार के कानून पर विश्वास नहीं बल्कि वे तालिबान के तर्ज कर इस तरह से निर्मम हत्या के जरिए फैसला करते है।जिहादियों द्वारा भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या की जवाबदेही सरकार को तय करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति को रोका जा सके l जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भूपेश बघेल से सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।विहिप द्वारा प्रदेश बंद के आह्वान पर विरोध स्वरूप बंद की शतप्रतिशत सफलता हेतु विहिप एवम जिला भाजपा ने संयुक्त रूप से आभार जताया l
