जांजगीर-चांपा

जिले में खेलों इंडिया प्रशिक्षण केन्द्र के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 09 अप्रैल को

जांजगीर-चांपा । भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अतंर्गत जांजगीर चांपा जिले में खेलो इंडिया का हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र टी.सी.एल. महाविद्यालय जांजगीर में स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 18 बालक एवं 18 बालिका कुल 36 खिलाडियों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षण केन्द्र के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल 9 अप्रैल को प्रातः 08 बजे से हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र टी.सी.एल. महाविद्यालय जांजगीर में आयोजित किया गया है। जांजगीर चांपा जिले के जिन खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से कम है, अर्थातः 2006 के बाद की जन्मतिथि वाले जिले के बालक, बालिका खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल हेतु कलेक्टर जांजगीर-चांपा के दिशा-निर्देशन में चयन समिति का गठन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण किट खेल सामग्री आदि की सुविधा भारत सरकार की गाइडलाईन के अनुरूप उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षण केन्द्र में खिलाड़ियों के लिए सुबह शाम खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button