रायगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर में अभिभावक गोष्ठी आयोजित

रायगढ़। विद्या भारती की योजना के अनुरूप भैया बहिनों में बहु आयामी प्रतिभा के विकास हेतु सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचन नगर रायगढ़ में अभिभावक गोष्ठी शिशु विभाग एवं प्राथमिक विभाग के भैया बहिनों के अभिभावकों की गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें अरुण से पंचम तक के भैया बहिनों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। इस गोष्ठी में लगभग 65 अभिभावकों ने भाग लिया।जिसमें अभिभावक द्वारा अपने अपने पाल्य कि घर में गतिविधि एवं विद्यालय की गतिविधियों पर चर्चा की गई और उसमें आवश्यक सुधार हेतु विचार विमर्श किया गया। यह अभिभावक गोष्ठी विद्यालय के सभा कक्ष में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित की गई।


इस अभिभावक गोष्टी के मुख्य अतिथि श्री एल. पी. कटकवार (सचिव सशिमं समिति रायगढ़ ), अध्यक्ष श्री डी. पटनायकजी( उपाध्यक्ष सशिमं समिति रायगढ़ एवं सशिमं लोचन नगर प्रभारी ),विशिष्ट अतिथि श्रीगणेश चन्द यादव (जिला प्रतिनिधि जिला रायगढ़ ) प्राचार्य कुबेर लाल माली विशिष्ट आचार्य अंजनी श्रीवास्तव जी मंचासीन हुए।कार्यक्रम का संचालन संघमित्र मिश्रा ने किया एवं छायाकंन विकास सोनी एवं वीणा सिंह किया है।
अभिभावक गोष्ठी का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों ने माँ सरस्वती माता, ओम और भारत माता के छायाचित्रों के समक्ष पूजन अर्चन कर दीप दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित किया इसके बाद मां सरस्वती की सुमधुर स्वर में वाद्य यंत्र के साथ वंदना की गई। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य श्री कुबेर लाल माली ने अतिथियों का परिचय कराया। इसके बाद समस्त अतिथियों अतिथियों एवं आगंतुक अभिभावकों का तिलक वंदन रोली से किया गया एवं स्वागत गीत गया। फिर मां वीणा पाणि की वंदना हे शारदे मां… गीत गीत पर एक नृत्य नाटिक एक मनमोहन और सुंदर प्रस्तुति दी गई फिर विद्यालय की व्यवस्थापक श्री कटकवार जी ने आज अभिभावक गोष्ठी का उद्देश्य एवं सार्थकता पर प्रकाश डाला और कहा की एक शिशु को विद्यालय एवं घर में सतत निगरानी की आवश्यकता होती है और उसे उचित मार्गदर्शन दिया जा सकता है जिससे शिशु का सर्वांगीण विकास संभव है।

इसके बाद अभिभावक बंधु भगिनी ने एक-एक करके छात्रों की गतिविधियों एवं उनके सार्थक सुधार हेतु सुझाव दिए साथ ही छात्रों के घर की गतिविधियों में ध्यान देने की बात कहीं अभिभावक बंधु भगिनी ने भैया बहनों से संबंधित कई विषय जैसे गृह कार्य देना एवं उसकी जांच करना,समय पर पाठ्यक्रम पूरा करना और परीक्षा पूर्व पुनरावृति कराना, मोबाइल के प्रयोग के संबंध में उचित मार्गदर्शन देना जिससे मोबाइल का अधिक से अधिक भैया बहिन प्रयोग नहीं करें सके विद्यालय गतिविधियों का सुचारू ढंग से संचालन करने पर जोर दिया निष्कर्ष यह है कि अभिभावक बंधु भगिनी विद्यालय के क्रियाकलापों एवं अध्ययन कार्यों से काफी संतुष्ट पाए गए। इसके बाद जिला प्रतिनिधि श्री गणेश चंद्र यादव जी ने छात्रों के चतुर्मुखी विकास हेतु अनेक सार्थक सुझाव दिए और उन्होंने कहा कि भैया बहिन अधिक से अधिक समय घर में रहते हैं अतः अभिभावकों का सतत् मार्गदर्शन और निरीक्षण अनिवार्य है,साथ ही विद्यालय के संबंध में जानकारी समय-समय पर लेते रहे तभी भैया बहिन चतुर्मुखी विकास कर सकेंगे और मोबाइल पर प्रतिबंध अभिभावकों द्वारा लगाया जा सकता है। इसके बाद श्री एल. पी. कटकवार जी ने विद्यालय समस्याओं और छात्रों के सुधार हेतु अनेक बहुमूल्य सार्थक सुझाव दिये, जिससे अभिभावक बंधु भगिनी संतुष्ट हुए फिर विद्यालय के प्राचार्य जी ने आगंतुक अभिभावक का एवं मंचासीन अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। फिर इसके बाद कल्याण मंत्र द्वारा अभिभावक गोष्ठी का समापन किया गया।फिर सभी ने स्वाल्पाहार किया।


इस अभिभावक गोष्ठी को अधिक सार्थक और सफल बनाने के लिए विद्यालय के आचार्य परिवार की ओर से ओजस्वी तिवारी विमला साहू पुष्पांजलि साहू कवि प्रिया ठाकुर प्रियंका रेड्डी रेणुका ठाकुर प्रतिमा गुप्ता पुष्पा निषाद एवं तरुण साव के साथ-साथ कार्यालय लिपिक का प्रमुख उत्तर महेश आदि की उत्साही एवं महत्वपूर्ण सहभागिता रही है। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रचार विभाग के प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button