मनोरंजन

BIG BREAKING – वरिष्ठ IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, IPS अधिकारी अजय यादव को बनाया गया नया डायरेक्टर

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया गया है। महिला प्रताड़ना मामले में 2003 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर विभाग ने कार्रवाई की है। रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर के पद से रतन लाल डांगी को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। अब उन्हें PHQ (पुलिस मुख्यालय) में अटैच कर दिया गया है।

ये कार्रवाई सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत के बाद की गई है। महिला ने आरोप लगाया था कि बीते सात वर्षों से IPS रतनलाल डांगी द्वारा मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने अपनी शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटनाक्रम की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराई थी। मामले की जांच के लिए विभागीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच कमेटी की प्रारंभिक रिपोर्ट अब सामने है, और उसी रिपोर्ट के आधार पर DGP स्तर से ये बड़ी कार्रवाई की गई है। इधर, ट्रेनिंग सेंटर रायपुर में नई पोस्टिंग भी कर दी गई। 2004 बैच के IPS अधिकारी अजय यादव को नया डायरेक्टर बनाया गया है। आदेश जारी होने के बाद अजय यादव जल्द ही ट्रेनिंग सेंटर का प्रभार संभालेंगे। यह पूरा मामला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि राज्य में पिछले कुछ समय से IPS स्तर तक महिला प्रताड़ना और दुव्यर्वहार को लेकर शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। PHQ का ये कदम एक बड़ा मैसेज माना जा रहा है कि ऐसे मामलों में अब विभाग संवेदनशील और एक्शन मोड में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button