रायगढ़

रविशंकर चॉंदमारी स्कूल रायगढ़ की गौरव डॉ.मनीषा त्रिपाठी को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

रायगढ़। 27 अक्टूबर को वार्ड नंबर 9 में स्थित चॉंदमारी सामुदायिक भवन में जनहितैषी, सक्रिय एवं जुझारू पार्षद द्वय अमित शर्मा व ज्योति यादव के संयुक्त प्रयास से आयोजित आत्मनिर्भर संकल्प अभियान से प्रेरित होकर आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम सम्मान समारोह जिसमें रायगढ़ शहर की गर्वीली बेटी राज्यपाल पुरस्कार से अलंकृत डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को उनकी बहुमुखी प्रतिभा, नवाचार, उत्कृष्ट अध्यापन कार्य सह विद्यालय संचालन, सतत् रुप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, साहित्य एवं समाज सेवा हेतु उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक, वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री माननीय ओमप्रकाश चौधरी ने रायगढ़ डॉ.मनीषा त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए चाॉंदमारी स्कूल व संकुल का गौरव बताया।

इस अवसर पर रायगढ़ नगर पालिक निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान , भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा शर्मा , समस्त वार्ड पार्षद ज्योति यादव,अमित शर्मा,मो.नवाब खान,अन्नू सारथी(08,09,10,11), महेन्द्र यादव (विधि प्रकोष्ठ),अन्य भाजपा पदाधिकारी, सदस्यगण एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति रही। डॉ.मनीषा त्रिपाठी को अनेकों सम्मान जिसमें मुख्यतः गुरु सम्मान, महिला शिखर सम्मान, सद्भावना शिखर सम्मान,आदर्श शिक्षक सम्मान, नारी शक्ति सम्मान, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण एवं राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई हैं।इस हेतु उनको इष्ट मित्रों,शुभचिंतकों, विभिन्न संगठनों एवं वार्ड वासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाईयां संप्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button