रायगढ़। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 – 26 के अंतर्गत अक्टूबर को सामाजिक अंकेक्षण शास.प्राथ./माध्य.शाला जांजगीर में रखा गया । जिसमें सामाजिक अंकेक्षण कर्ता श्री तेजराम चौहान( प्रधान पाठक ) शास.पूर्व माध्य.शाला -टाँगरघाट एवं मिनकेतन सिदार (सहायक शिक्षक) शास.प्राथ. शाला – ढोंगामौहा ।

शाला प्रबंधन समिति जांजगीर के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता , अनिल कुमार गुप्ता (शिक्षाविद) आदरणीय बनमाली प्रसाद सिदार पूर्व (शिक्षाविद ) ग्राम पंचायत जांजगीर के सरपंच श्रीमती भगवती विजय राठिया , एवं जनप्रतिनिधियों ,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण , पालक गण , माताएं । छात्र-छात्राओं , शिक्षकों गणों की उपस्थिति में सामाजिक अंकेक्षण मुख्यमंत्री गुणवत्ता कार्यक्रम 2025 -26 के 20 प्रश्नावली बिंदुवार क्रमशः 1,2 3….20 तक विद्यालय ,छात्र , छात्राओं ,शिक्षकों का अंकेक्षण एवं SMC सदस्यों ,जनप्रतिनिधियों , पालकगणों के बीच – तेजराम चौहान (प्रधान पाठक ) अंकेक्षण कर्ता द्वारा 20 बिंदु पर बिन्दुवार , जैसे बच्चों की पठन कौशल , बच्चों की नियमित उपस्थिति , मध्यान्ह भोजन , सामान्य निर्देश आदि पर अंकेक्षण किया ।

मिनकेतन सिदार अंकेक्षण कर्ता द्वारा प्राथमिक स्तर का अंकेक्षण बिंदुवार किया गया , बच्चों की पठन कौशल , आसपास की वस्तुओं के उपयोग , जादुई पिटारा आदि । बनमाली प्रसाद द्वारा बच्चों को स्वर -व्यजंन पूछे गए , बच्चों द्वारा बताया गया । राजेश गुप्ता बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यालय की उन्नति प्रगति पर उद्द्बोधन दिया । श्रीमती भगवती विजय राठिया (सरपंच ) द्वारा बच्चों से वार्तालाप किये हिन्दी विषय बारहखड़ी के संबंध में । अनिल कुमार गुप्ता द्वारा भी बच्चों सामान्य ज्ञान संबन्धित प्रश्न किये , हीराकुंड बांध किस राज्य में स्थित है आदि । प्रकाश कुमार कश्यप (प्रधान पाठक ) भुवन लाल सिदार (प्रधान पाठक )एवं समस्त शिक्षकों द्वारा आभार व्यक्त करते हुये आज सामाजिक अंकेक्षण बैठक का समापन किया गया ।





