रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान दोस्ती खून में बदल गई। कुंजेमुरा निवासी सुकमन राठिया (46 वर्ष) 1 अक्टूबर को मवेशी चराने निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। अगले दिन उसकी लाश डामर प्लांट के पीछे खेत में मिली।

जांच में सामने आया कि मृतक का पड़ोसी दशरथ राठिया (47 वर्ष) भी उसके साथ था। पूछताछ में दशरथ ने कबूल किया कि शराब के नशे में सुकमन उसकी मां को गाली देने लगा। इससे नाराज़ होकर उसने पहले उसे धक्का दिया, जिससे सुकमन मुंह के बल गिर पड़ा और घायल हो गया। इसके बाद गुस्से में उसने गमछा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

डॉग स्क्वॉड रूबी ने खोला राज
घटना की जांच के दौरान फॉरेसिंक टीम और पुलिस डॉग “रूबी” को बुलाया गया। जब शक के आधार पर ग्रामीणों को लाईन में खड़ा किया गया, तो रूबी सीधे दशरथ के पास जाकर उसके हाथ को पकड़ने लगी। बार-बार की गई जांच में भी वही डिटेक्ट हुआ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।




