रायगढ़

रायगढ़ में दिखा माँ दुर्गा का अद्वितीय स्वरूप – चमचमाते मार्बल जैसी जीवंत प्रतिमा ने खींचा भक्तों का मन

रायगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर पुराना पुलिस लाइन गौशाला पारा युवा समिति की दुर्गा प्रतिमा इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समिति लगातार 26 वर्षों से भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है और इस बार भी प्रतिमा की भव्यता ने लोगों का मन मोह लिया।

समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव (दीनू) ने बताया कि प्रतिमा के निर्माण और सजावट के लिए उन्होंने स्वयं 18 घंटे मूर्तिकार के साथ बैठकर बारीकियों पर ध्यान दिया। उनका कहना है कि पिछले तीन दशकों में गुफा शैली की आकर्षक प्रतिमाओं के लिए समिति को कई बार पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

इस बार दुर्गा माँ की प्रतिमा मार्बल जैसे सफेद रंग में गढ़ी गई है, जिसकी चमक देखते ही बनती है। खासकर माँ की आंखों की बनावट ने भक्तों को अभिभूत कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “मूर्ति का यह स्वरूप सचमुच अनोखा और अतुलनीय है।” साथ ही पूजा महोत्सव के दौरान हर साल की तरह डांडिया और भंडारा का आयोजन भी विशेष आकर्षण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button