रायगढ़

सशिमं लोचन नगर में आचार्य सम्मान समारोह संपन्न

रायगढ़। भारतीय छात्रों के आदर्श एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 16863 वें जन्मदिन के उपलक्ष में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचन नगर रायगढ़ में आचार्य परिवार के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम का संचालन अंजली किसान एवं चेतना गुप्ता ने किया। छायांकन छात्र लक्की यादव एवं साथियो ने किया।समस्त आचार्य परिवार का स्वागत करते हुए मंच पर बिराजित कराया फिर चेतन गुप्ता एवं अंजलि ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद मंचासीन आचार्य परिवार ने सरस्वती माता, ओम, भारत माता एवं आज के मुख्य प्रणेता डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्रों का पूजा अर्चन करते हुए माल्यार्पण किया। और दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित किया।

इसके बाद मेघा यादव एवं स्वाती बहिनों के द्वारा माँ वीणापाणि की मधुर वंदना गाई। जिसे सभी ने सामूहिक रूप से दोहराया इसके बाद आचार्य परिवार परिचय की कड़ी में अंजलि किसान ने समस्त आचार्यों का परिचय कराया। फिर अंजलि एवं चेतना द्वारा सुंदर मनमोहक स्वागत गीत गाया। इसके बाद छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा समस्त आचार्यों को तिलक वंदन करते हुए श्रीफल, कलम एवं उपहार भेंट किया। फिर वरिष्ठ आचार्य अंजनी श्रीवास्तव डॉ राधाकृष्णन के जन्म जीवन और सादगी का परिचय करते हुए एक शिक्षक की शिशुओं के प्रति संवेदनशील उत्तरदायित्व का बोध कराया।

उन्होंने शिशुओं के जीवन में एक कलाकार शिल्पिकार और चित्रकार का उदाहरण देते हुए भैया बहनों को संस्कारी और शिक्षित करने का महत्वपूर्ण लक्ष्य बताया। जिससे भैया बहनों का भविष्य एवं संस्कारवान उज्जवल हो सके उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मूर्तिकार या चित्रकार अपने चित्र को सजाकर प्रस्तुत करता है इस प्रकार एक आचार्य को गीली मिट्टी या कोरी स्लेट रूप में भैया बहिनों में संस्कार और शिक्षा का रंग भरते हैं। फिर संस्था प्रमुख कुबेर लाल माली जी ने आज के परिपेक्ष में शिक्षक दिवस जैसे कार्यक्रम की उपयोगिता बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में एक हुनर पैदा करते हैं जिससे वे कुशल प्रबंधक, कुशल आयोजक बन सकते हैं।एवं शिक्षक के द्वारा छात्रों के द्वारा छात्रों का चतुर्मुखी के विकास होता है।

और उन्होंने छात्रों को सुभाशीष देते हुए अपना उद्बोधन समाप्त किया। फिर आचार्य परिवार के लिए कुछ मनोरंजन खेल रखे गए जिसमें प्रथम खेल पिक द चाक विथ टू पेन इसमें विमला साहू कवि प्रिया ठाकुर संघमित्रा,प्राचार्य कुबेर लाल माली एवं आचार्य विकास सोनी ने भाग लिया। दूसरा खेल अरेंज थे डिस्पोजल ग्लास इन 30 मिनिट्स में प्रतिभागी अंजनी श्रीवास्तव, रेणुका ठाकुर, ज्योति स्वर्णकार एवं पुष्पांजलि साहू जी रही है। तृतीय खेल बैलू फुलाओ एवं बिना हाथों के सहारे फोटो 30 सेकंड में जिसके प्रतिभागी प्रियंका रेड्डी, तरुणी साव प्रतिमा उत्तरा महेश आचार्य रहे हैं। फिर कल्याण मंत्र द्वारा सम्मान समारोह का समापन हुआ एवं सभी ने स्वल्पाहार किया। इस सम्मान समारोह के संचालन में छात्र परिषद के समस्त सदस्य एवं छात्रों ने विशेष महत्वपूर्ण योगदान दिया। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार विभाग के प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button