रायगढ़। भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक आस्था के प्रतीक भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी का संपूर्ण भारत के साथ-साथ सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ में भी बड़ी आस्था एवं धार्मिक भावना से ओत प्रोत विद्यालय परिवार के द्वारा विराजित किये। इस धार्मिक अनुष्ठान में जजमान के रूप में श्री दुर्वादल पटनायक(उपाध्यक्ष सशिमं समिति रायगढ़ एवं सशिमं लोचन नगर विद्यालय के प्रभारी)एवं प्राचार्य कुबेर लाल माली जी और पुरोहित के रूप में पंडित हार्दिक मिश्रा एवं आदित्य जी रहे हैं।

भगवान श्री गणेश का पूजन एवं स्थापना बड़े भक्ति भाव से विद्यालय के सभा कक्ष में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित हुआ। सर्वप्रथम गणेश प्रतिमा एवं मंच की साज सज्जा तोरण झंडियों और आकर्षक रंगोली बनाकर किया गया फिर पूरे वित्त विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजित की गई और उनका पूजन अर्जन प्रारंभ हुआ। पुरोहित जी द्वारा मंत्रोचार के साथ यथाविधि किया गया। श्री गणेश महाराज जी का तिलक चंदन पुष्पहार पहनाया,तथा कलश पूजन करते हुए। उन्हें मिष्ठान एवं फल अर्पित किए गए।

इसके बाद विनायक महाराज को भोग लगाया गया और सामूहिक रूप से श्री गणेश वंदना की गई फिर सभी लोगों ने भगवान श्री गणेश को पुष्पांजलि अर्पित की और सब को प्रसाद वितरित किया गया भगवान श्रीगणेश पूजन अर्चन एवं आरती प्रतिदिन दोनों समय में संध्या वंदन के साथ की जाएगी।
इस जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने हेतु आचार्य परिवार से आचार्य अंजनी श्रीवास्तव उत्तर महेश,विकास सोनी एवं आचार्या संघमित्र मिश्रा रेणुका ठाकुर, विमला साहू कविप्रिया ठाकुर,प्रियंका रेड्डी,प्रतिमा गुप्ता,पुष्पा निषाद वीणा सिंह एवं तरुणी साहू के साथ-साथ छात्र परिषद के सदस्यगण पूरे मानोयोग से संलग्न रहे हैं। उक्त जानकारी संस्था के प्रचार-प्रसार विभाग प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने दी है।





