रायगढ़

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ


रायगढ़। आज रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान को तीन महीने तक चलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार करना है।


इस अवसर पर श्रीमती द्रौपदी देवी और सुनील रामदास ने अभियान की शुरुआत करते हुए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है, जिससे कि समाज का रूझान पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़े और आने वाले ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निजात पाया जा सके।
कार्यक्रम में लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता के साथ-साथ वृक्षारोपण हेतु फाउंडेशन द्वारा आठ-आठ फुट के पौधे लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो कि मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य कार्य है।
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमेन सुनील रामदास ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना और अगली पीढ़ी के लिए एक हरित भविष्य सुनिश्चित करना है। हम रायगढ़ के सभी समजसेवी संगठनों और लोगों से आग्रह करते हैं कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
इस अभियान के तहत अगले तीन महीनों में रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में 50 हजार 5 फुट से आठ फुट पौधे लगाए जाएंगे। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर वन आधारित जीवन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने योगदान हेतु संकल्प लिया गया। आज 1 जुलाई से रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाया जाने वाला पर्यावरण संरक्षण रथ जिले के विभिन्न गांवों और नगरों में घूम कर लोगों को जागरूक करने व उन्हें पौधे उपलब्ध कराने का कार्य करेगा। उक्त कार्यक्रम स्थानीय लाल मैदान में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button