रायगढ़। भारतीय सांस्कृतिक संस्कारक्षम वातावरण में अध्ययनरत सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. मा.विद्यालय लोचन नगर रायगढ़ के कक्षा दशम् के विद्यार्थियों ने मशिम छत्तीसगढ़ बोर्ड 2023/2024 की हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आमतौर पर देखा गया है कि छात्र हिन्दी, गणित एवं संस्कृत जैसे जटिल विषयों में कम रुचि रखते हैं और उच्चतम अंक अर्जित करने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। किन्तु इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने इन विषयों में भी99/100और 98/100 अंक तक प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है।जो कि एक सराहनीय कार्य है।

सी.जी.बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में सशिमं लोचन नगर 12 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें आठ विद्यार्थी प्रथम एवं तीन विद्यार्थी द्वितीय श्रैणी में उत्तीर्ण हुये हैं। इसमेँ प्रथम स्थान पर दीपक देवांगन 96℅ ,अभिषेक तिवारी द्वितीय स्थान पर 95.33%एवं अनिकेत कवंर 92.66%अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर समिति के सचिव श्री एल.पी.कटकवार, उपाध्यक्ष एवं सशिमं लोचन नगर के प्रभारी श्री डी.पटनायक जी तथा अन्य पदाधिकारीगण,प्राचार्य कुबेर लाल माली,परीक्षा प्रभारी चन्द्र शेखर पटेल के साथ साथ समस्त आचार्य परिवार ने सभी भैया/बहिनों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शुभाशीष प्रदान किया है।सम्पूर्ण विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।उक्त जानकारी संस्था के प्रचार-प्रसार विभाग प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने दी है।
