सारंगढ़। सारंगढ़ अंचल स्थित संस्कारधानी खैरझिटी में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, नारी सशक्तिकरण शांतिकुंज हरिद्वार और नन्दराम गोवर्धन सत्संग समिति खैरझिटी के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज शुक्रवार दिनाँक 8 मार्च 2024 को समापन है। मंगलवार, दिनाँक 5 मार्च 2024 को दोपहर लगभग 4 बजे से गाजे – बाजे, ढोल – ढमाके, शंख – ध्वनि और कीर्तन – मण्डली संग बड़े हर्षोल्लास के साथ क्षेत्र की सबसे लम्बी कलश – यात्रा निकाली गयी। जिसके अन्तर्गत लगभग तीन हजार की भारी संख्या में कुमारी कन्याओं, महिलाओं तथा पुरुषों ने भाग लिया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रधान प्रवाचक द्वारा संध्या कालीन संगीतमय प्रवचन प्रस्तुत किया गया।
6 मार्च को दोपहर पूर्व देवपूजन गायत्री यज्ञ और दोपहर पश्चात् सोलह संसार विषयान्तर्गत विस्तृत व्याख्या की गयी। 7 मार्च को संगीतमय प्रवचन तथा संकल्प दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। आज देवपूजन गायत्री यज्ञ, विभिन्न संस्कार, पूर्णाहूति और टोली विदाई है। इस बीच कार्यक्रम में माननीय विधायक श्रीमती उत्तरी जांगडे, जिला काँग्रेस अध्यक्ष माननीय अरुण मालाकार, क्षेत्रीय अघरिया समाज समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफल बनाया।
