रायगढ़

जन नेता चक्रधर सिंह सिदार की उपस्थिति में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया गया

रायगढ़. सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण फिर से चालू हो गया है कई राज्यों गुजरते हुए ओडिसा होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंची, रायगढ़ नगर के गांधी प्रतिमा में मल्यापर्ण के साथ यात्रा आरंभ किया गया।

बता दें कि पूर्व विधायक लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के जन नेता चक्रधर सिंह सिदार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी. बताया जाता है कि चक्रधर सिंह को शहर के सत्ती गुडी चौक का प्रभारी बनाया गया जहां उन्हे कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य स्वागत करना था। शहर के सत्ती गुडी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चक्रधर सिंह यात्रा आगमन के दो दिन पूर्व से तैयारी में लगे हुए थे।

जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. भारत जोड़ो न्याय यात्रा आने के पहले सत्ती गुडी चौक स्थिति हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पार्षद विकास ठेठवार और कांग्रेस नेता शाखा यादव के द्वारा खीर प्रशाद का वितरण किया गया। विदित हो पूर्व विधायक जन नेता चक्रधर सिंह अपने कर्तव्य के प्रति बेहद गंभीर माने जाते हैं इसी कारण उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ती गुडी चौक पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान उनके साथ सत्ती गुडी चौक पर कांग्रेस नेता शाखा यादव, विकास ठेठवार, दीपक पाण्डेय, शारदा सिंह गहलोत, सोनू चौहान , मदन महंत, मिंटू मसीह, अजय यादव , अज्जू यादव, विनोद पटेल, श्याम लाल साहू, गौतम महापात्रे, राजेंद्र वैष्णव महाराज, संदीप अग्रवाल, दीपक बी सिंह,नंद गोपाल गहरवार, सूरज उपाध्याय, राजेश चौहान, बाबा पांडेय, विजेंद्र यादव, लता खूंटे, प्रायंशु पटवा, मनबोध यादव, राकेश चौधरी, सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत कर यात्रा को सफल बनाया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा सत्ती गुड़ी चौक के प्रभारी चक्रधर सिंह सिदार ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा आमजन की ताकत है केंद्र सरकार की तनाशाही के खिलाफ मोहब्बत से लड़ाई लड़ रहे हैं उन्होंने आगे कहा देश भर में लगातार भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफलता मिल रही है राहुल गांधी भारत में नफरत की राजनीति के खिलाफ और मोहब्बत की राजनीति के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है देश की आम जनता महंगाई से पीड़ित हैं देश के युवा बेरोजगारी से प्रभावित है भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जन – जन का विश्वास बढ़ रहा है राहुल गांधी जमीनी रूप से जनता से भेंट मुलाकात कर रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button