रायगढ़

उल्लासपूर्वक मनाया गया कांग्रेस भवन रायगढ़ में 75 वां गणतंत्र दिवस

रायगढ. जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की 75 वां वर्षगांठ कार्यक्रम गरिमामयी रूप से मनाया गया जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कांग्रेस कार्यालय ने शान से फहराया राष्ट्रीय ध्वज. इस अवसर पर सेवादल कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी साथ ही राष्ट्रगान का कार्यक्रम हुआ । तत्पश्चात कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस् अध्यक्ष दीपक बैज जी के संदेश का वाचन किया।

अनिल शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के शुभकामना संदेश का वाचन कर बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के संघर्षपूर्ण आजादी की लड़ाई के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता सभी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महानायकों का देश के नवनिर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। 28 दिसम्बर 1885 को बनी कांग्रेस एक राजनैतिक पार्टी ही नही बल्कि एक विचारधारा के रूप में देशवासियों के रग रग में है, दीपक बैज द्वारा भेजे गए संदेश को आगे पढ़ते हुए अनिल शुक्ला ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में लिखित यह संविधान देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 21 तोपों की सलामी देकर लागू हुआ था ,भारत का संविधान दु दूसरे देशों के संविधान से अलग और विशेष महत्व वाला है।


जिसमे विधयिका,कार्यपालिका, न्यायपालिका के अधिकारों के वर्णन के साथ ही नागरिकों के मौलिक अधिकारों की भी व्याख्या की गई है । वहीं राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री के अधिकारों का भी उल्लेख भारतीय संविधान में है । हम कांग्रेसजन हमेशा पूरी जिम्मेदारी से संविधान सम्मत कार्य करते आए है हमे गर्व है कि हमारी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सानिध्य में हम सब को पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है ,वहीं आज अफसोस इस बात का है कि आज संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों पर जिस तरह से हमला हो रहा है व संवैधानिक संस्थाओं पर भी हमला हो रहा है ऐसे समय पर कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है .

उन्होंने आगे संदेश वाचन में कहा किआज हम एक बहुत बड़े सत्याग्रह की लड़ाई लड़ रहे है जो आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा सत्याग्रह है वह है भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिसका नेतृत्व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी कर रहे है जिसका उद्देश्य नागरिकों में आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही के प्रति आमजनों को जागरूक किया जाना है वहीं इस सत्याग्रह के आंदोलन से जुड़कर कांग्रेस की विचारधारों को आगे ले जाने हेतु हम सब को मिलकर आगे बढ़ना होगा और नफरती ताकतों के हौसलों को कुचलना होगा।


आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीया महापौर जानकी काटजू पूर्व महापौर जेठूराम मनहर ,शाखा यादव प्रभारी महामन्त्री, मदन महन्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, हरेराम तिवारी,रानी चौहान, सलीम नियरिया, शेख ताजीम ,दयाराम ध्रुवे,अरुण गुप्ता,अशरफ खान, सेवादल प्रभारी शकील अहमद, सैय्यद इम्तियाज,मंटू मजीद, विनोद कपूर,दीपक उरांव,रोहित महन्त, आरिफ हुसैन,राजू चौहान,पल्लवी महन्त,पदमा चौहान,श्याम काटजू,हरिराम खूंटे,संजुक्ता सिंह राजपूत, गोरेलाल बरेठ,किरण बरेठ,केवराबाई यादव,अनिल कुमार गर्ग,सुनीता मिंज,पुष्पा,शारदा सिंह गहलौत, भरत तिवारी, प्रदीप मिश्रा,वकील अहमद सिद्दीकी संतोष कुमार,इब्राहिम,दीपक, गणेश भट्ट,गणेश घोरे सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button