रायगढ़

कलेक्टर सिन्हा ने शहर में सड़कों के गड्ढे भरवाने आयुक्त नगर निगम को दिए निर्देश, बारिश के पश्चात काम की गति बढ़ाने के लिए किया निर्देशित

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी को निगम क्षेत्र के सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बारिश के कारण शहर के सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे शहरवासियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम आयुक्त को सड़कों के गड्ढों की भराई का कार्य निरंतर करने के निर्देश दिए। जिससे शहरवासियों को राहत मिले तथा सड़कों में पानी का जमाव की समस्या न हों।

इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बारिश के पश्चात सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए विस्तृत कार्य योजना के साथ युद्ध स्तर पर सड़क मरम्मत प्रारंभ किया जाए। निगम ईई श्री अमरेश लोहिया ने बताया कि वर्तमान में यातायात सुचारू करने हेतु शहर की विभिन्न स्थानों में गड्ढे भराई का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत विजयपुर, मिनीमता चौक जैसे विभिन्न स्थानों में लगातार गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा हैं। इसके साथ ही डब्ल्यूबीएम, पेवर ब्लॉक जैसे कार्य भी लगातार किया जा रहा है। जिससे शहरवासियों को सड़कों के गड्ढों से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि बारिश के तत्काल बाद सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button