रायगढ़

पीएम मोदी ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कुछ नही बोला – चक्रधर सिंह सिदार

रायगढ़ . देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कला एवं संस्कृति की धनी रायगढ़ जिले के एक दिवसीय दौरे पर जिले के पुसौर विकासखंड के कोड़ातराई में रायगढ़ में विकास कार्यों के शिलान्यास किया। जिसके बाद उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। आयोजित आमसभा में पीएम मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई आरोप लगाए। इसी पर राजनीतिक तंज कसते हुए लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री यहां विकास कार्यों के शिलान्यास के बहाने केवल चुनावी सभा को संबोधित करने आए हुए थे, उन्होंने रायगढ़ की इस पावन धरा में आकर रायगढ़ के लिए कुछ खास नहीं किया। कहा पीएम मोदी जी जहां भी जा रहे हैं वहां अडानी की आय के लिए रास्ता बना रहे हैं।


लैलूंगा विधानसभा के विधायक चक्रधर सिंह ने कहा कोड़ातराई में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गरीबों वंचितों , पिछड़ों, और आदिवासियों को सामने रखकर उन्होंने केवल अपने मन की बात कही , पर केंद्र सरकार की योजनाओं का कितना लाभ लोगो को मिल रहा है इसपर उन्होंने ध्यान कभी नहीं दिया। लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कहा मोदी जी ने अपने भाषण में महात्मा गांधी को याद किया यह अच्छी बात है कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा भी अब यह समझ गई है कि महात्मा गांधी की विचारधारा ही सही विचारधारा है महात्मा गांधी जी भी देश जोड़ने की बात करते थे। इसी विचार धारा को लेकर आज देश के कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी देश जोड़ने की बात कह रहे हैं भारत जोड़ो अभियान इसका ताजा उदाहरण है चक्रधर सिंह ने कहा रायगढ़ आए पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जो आरोप लगाए हैं वह सरासर गलत है छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार लगातार प्रदेश में जनता की सेवा में तत्तपर पर कार्य कर रही है कहा कि प्रदेश में भाजपा सांसदों की संख्या अधिक है। यहां सांसदों द्वारा जनता के बीच में कितने कार्य किए गए हैं इसकी जानकारी उन्हे अपने सांसदों से लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र भी रायगढ़ लोकसभा का हिस्सा है यहां भाजपा की सांसद है विकास की बड़ी- बड़ी बात करने वाली भाजपा, अपने सांसदों के कार्यों को भी झांके उन्होंने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया है, क्षेत्रों में भाजपा सांसद के द्वारा किए गए विकास कार्यों का अता पता नहीं है चुनावी सभा को संबोधित करने आए पीएम मोदी को सांसदो द्वारा किए गए कार्यों की सूची भी मंगवानी चाहिए थी। यही कारण है कि भाजपा ने 2 लाख लोगो की उपस्थिति होने का अनुमान लगाया था, पर आमसभा में 50 हजार से भी कम लोग उपस्थिति हुए इससे भाजपा की सच्चाई खुलकर सामने आ गई है वहीं विधायक चक्रधर सिंह ने भूपेश सरकार की नीतियों को जन हितैषी नीति बताया और कहा कि भूपेश बघेल सरकार में जो जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है उससे जन- जन को सीधा लाभ मिल रहा है, छत्तीसगढ़ में किसान, मजदूर और व्यापारी हर वर्ग संतुष्ट हैं, केंद्र के भाजपा नेताओं को यह मालूम हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार इसबार भी नही बन रही है इसलिए भाजपा अपने चुनावी भाषण में जूठ का सहारा ले रही है और सीधे लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है, जनता चुनावी भाषण को अच्छी तरह समझ रही है उन्होंने कहा अब जनता किसी भी सरकार के विकास कार्यों को ही महत्व देती है।

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार विकास कार्यों में लगातार सफलता हासिल कर रही है जिस कारण भाजपा के नेताओं की चिंता बढ़ गई है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रायगढ़ आगमन पर भाजपा को कुछ हासिल पाई नही हुआ। देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर पीएम मोदी जी ने कुछ नहीं बोला इससे जनता भी समझ गई है कि इस आमसभा में नरेंद्र मोदी जी केवल अपने मन की बात कहने आए हुए थे। विधायक चक्रधर सिंह ने कहा यह जनता है यह सब जानती है केवल हवा हवाई चुनावी भाषण से नही अब तो विकास कार्यों से जनता प्रभावित होती है भूपेश बघेल सरकार पर प्रदेश के जन- जन का भरोसा बढ़ रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर जनता यहां कांग्रेस की सरकार बनाएगी चक्रधर सिंह ने कहा उन्हे जनता और राज्य सरकार की योजनाओं पर पूरा भरोसा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button