रायगढ़। विश्व हिंदू परिषद कार्यालय श्री रामेश्वरम धाम समिति के तत्वावधान में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति परिसर में ध्वजारोहण के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि NR ग्रुप के डायरेक्टर थे, जिन्होंने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान की अगुवाई की। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रभात पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने स्वस्थ भारत-समर्थ भारत का संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के माध्यम से भी की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय दुबे ने की तथा उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और हिंदू समाज की एकजुटता को राष्ट्रहित के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां: ध्वजारोहण: मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगा फहराया गया तथा भारत माता एवं प्रभु श्री राम के तैल चित्र पर पूजा अर्चन के साथ आरती की गई।
वृक्षारोपण: मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल NR ने कार्यालय परिसर में एक वृक्षारोपण भी करते हुए प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी दिया।
समिति का आभार कार्यक्रम के अंत में जिला विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में नागरिक, मातृशक्ति और विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




