तमनार –रायगढ़। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMC) तृतीय त्रैमासिक बैठक (PTM)आज दिनांक 13.11.2025 को शास.प्राथ./माध्य.शाला जांजगीर में रखा गया । जिसमें शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार गुप्ता , उपाध्यक्ष श्रीमती – कुमारी गुप्ता , श्रीमती सुमन पटेल ,ग्राम पंचायत जांजगीर सरपंच श्रीमती -भगवती राठिया , जनप्रतिनिधि ,एवं समस्त छात्रों के पालकगण,गणमान्य नागरिक ,विद्यालय के समस्त शिक्षकगण श्री प्रकाश कुमार कश्यप (प्रधान पाठक माध्य.शाला )श्री भुवन लाल सिदार (प्रधान पाठक प्राथ.शाला) श्रीमती इंदु सिदार ,श्रीमती शांति भोय शिक्षक (एल.बी.)श्रीमती दमयन्ती केहरी (सहा .शिक्षिका )की उपस्थिति में आज तृतीय त्रैमासिक बैठक (PTM) के 20 बिन्दुओं पर चर्चा परिचर्चा किया गया ।

जिसमें बिन्दुवार 1.त्रैमासिक परीक्षा परिणाम विषयानुसार प्राप्त अंको को बताना 2.प्रत्येक बच्चों की त्रैमासिक पेपर की कापी को बताकर हस्ताक्षर करवाना।3.शतप्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना।4.विद्यालय में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी देना।5.शैक्षणिक स्तर पर गुणवत्ता सुधार की जानकारी ।6.शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार मूल्यांकन में “अधिभार ” दिए जाने के संबंध में जानकारी ।7.शाला के प्रत्येक बच्चों के लिये मेन्टर नियुक्ति के बारे जानकारी ।8.अनुपस्थिति छात्र – छात्राओं को विद्यालय लाने के संबंध में चर्चा की गई ।9.LPG गैस से मध्याह्न भोजन सहभागिता द्वारा के बारे चर्चा।10.स्वच्छता पखवाड़ा में किये कार्य पर चर्चा ।11.”उल्लास ‘योजना के बारे चर्चा ।12 विद्यांजली के तहत समुदाय किस प्रकार सहयोग के बारे चर्चा ।13.बायोमेट्रिक आधार अपडेशन के बारे में चर्चा।14.न्यौता भोज के बारे चर्चा । 15.शत प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र के बारे में चर्चा ।16.बाल दिवस के आयोजन के संबंध में चर्चा ।इस प्रकार समस्त बिंदुओं पर पालकों जन प्रतिनिधियों ,गणमान्य से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । अंत में त्रैमासिक परीक्षा परिणाम में कक्षावार प्रथम आने विद्यार्थियों को SMC सदस्यों ,पालकों ,गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मानित किया गया । एवं छः माही परीक्षा के तैयारी ,उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए । शुभकामनाएं दी । इस प्रकार आज की तृतीय त्रैमासिक बैठक का समापन किया गया ।




